चाईबासा : भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा ) चाईबासा के कलाकारों ने गांधी टोला, संतोषी मंदिर के निकट इप्टा का 84वां स्थापना दिवस जन संस्कृति दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर बोलते हुए इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद ने इप्टा की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इप्टा महज़ एक नाट्य संस्था नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है. हम सभी संस्कृति कर्मियों का यह दायित्व बनता है कि संस्कृति कर्म के माध्यम से हमारे समाज और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें. इप्टा के पूर्व अध्यक्ष राज किशोर साहू ने कहा कि चाईबासा इप्टा के कलाकार शहर से ज़्यादा गांव में जाकर जन जागरण का कार्य कर रहे हैँ. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर इप्टा के अध्यक्ष कैसर परवेज़ तथा साथियों के स्वर में जन गीत “इंक़लाब चाहिए ” प्रस्तुत किया गया. इप्टा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में संस्थापक तरुण मुहम्मद, अध्यक्ष कैसर परवेज़, सचिव संजय चौधरी, वरिष्ठ सदस्य राज किशोर साहू, किशोर साव, कोषाध्यक्ष शिव शंकर राम, श्यामल दास, अनु पूर्ति, सुमन गोप, राज कुमारी, पप्पु मछुआ तथा अन्य अनेक सदस्य उपस्थित रहे.






