रामगोपाल जेना / चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा के सोनुआ थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों को अपहरण करने की घटना सामने आई है. बीती रात को दोनों नाबालिग लड़कियां अपने घर के पास शौच करने गयी थी, इस दौरान बदमाश दोनों को उठाकर अपहरण कर छोटा हाथी वाहन से ले गए. बदमाश एक छोटा हाथी वाहन से दोनों लड़कियों को बैठाए थे और दूसरे वाहन में अपहरण करने वाले बदमाश बैठे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान रास्ते में गाड़ी की गति धीमा होने पर दोनों लड़कियां गाड़ी से कूदकर भाग गयी और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के गोटम्बा गांव पहुंची. दोनों लड़कियों ने इस गांव में सहिया के घर में रातभर शरण ली. घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह स्थानीय मुखिया वहां पहुंचे और दोनों लड़कियों को सोनुआ थाना पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.











