
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा पुलिस और सीअरपीएफ इन दिनों नक्सलियों के रडार पर चल रहे हैं। लेकिन चाईबासा पुलिस और सीअरपीएफ 60 बटालियन के मजबूत सूचनातंत्र के अगे नक्सलियों के मनसूबे नाकाम हो रहे हैं। अब जब नक्सली हताश हो रहे हैं तो आम अदमी के लिए चलने वाली कच्ची सड़कों पर केन बम तथा आईईडी सीरीज बम लगा कर पुलिस के साथ साथ आम अदमी को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सबंध में चाईबासा पुलिस के पुलिस कप्तान अजय लिण्डा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गोईलकेरा थाना अन्तर्गत कुईडा गांव के पास भाकापा माओवादी के कुछ उग्रवादी संगठन के सदस्य अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में है।इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस एवं सीअररपी एफ-60 बटालियन के द्वारा एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया ।जिसमें कुईड़ा के पास घूम रहे एक व्यक्यि को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम ओड़िया सुरीन उम्र करीब 45 वर्ष मारादिरी थाना गोइलकेरा का रहने वाला बताया। (नीचे भी पढ़ें)
जब पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो व्यक्ति ने बताया कि गितिलीपि से मारीदीरी जाने वाले जगंल के कच्चे रास्ते पर पुलिस फोर्स को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से आईईडी केन बम मोछू एवं उनके दस्ता के सदस्यों के द्वारा लगाया गया है। ओड़िया सुरीन की निशानदेही पर गितिलिपी से मारीदिरी के बीच कच्ची सड़क को चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ-60 बटालियन एवं झारखण्ड जगुआर की बीडीडी एस टीम के द्वारा काफी सावधानी से सर्च किया गया तो लगभग 150 फीट के एरिया को कभर करते हुए गितीलिपि से मारीदिरी जानेवाले जंगल के कच्चे रास्ते में भिन्न – भिन्न वजन के अलग – अलग कुल 34 आईईडी केन बम सीरिज में लगा पाया गया। उक्त आईईडी केन बम भाकपा ( माओवादियों ) द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से लगाया गया था । झारखण्ड जगुआर के बीडी डीएस टीम के द्वारा सभी आईईडी केन बमों को उसी स्थान पर विनष्ट कर दिया गया। इस कच्ची सड़क का उपयोग ग्रामीणों के द्वारा आवागमन के लिए किया जाता है । अतः इससे ग्रामीणों को भी काफी नुकसान हो सकता था। इस घटना के संदर्भ में गोइलकेरा थाना मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के सदस्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त ओड़िया सुरीन का बेटा बब्लु सुरीन है जो कि पूर्व से भाकपा ( माओवादी ) का सदस्य था तथा वह सोनुवा थाना कांड सं0-38 / 20 में जेल 20 सितंबर को नक्सल काण्ड में ही भेजा गया है। (नीचे भी पढ़ें)
चोरी की बाईक से गिरफ्तार उग्रवादी पीएलएफआई एरिया कमांडर व बंटी मुण्डा के इशारों पर करता था लेवी वसूलने का कामः एसपी : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय के केरा गांव में एक नहर निमार्णकर्ता ठेकेदार से पीएलएफआई एरिया कमांडर मोदी उर्फ हरी सिंह साण्डी पूर्ति तथा बंटी मुण्डा के इशारे पर लेवी लेने पहूंचे तीन पीएलएफआई सदस्य को चाईबासा पुलिस खदेड़ कर पकड़ा। बतादें की पुलिस की मुस्तैदी की वजह से बिते रात केरा से तीन पीएलएफआई उग्रवादी पकड़े गये थे। तीनों को केरा स्थित मंदिर के पास से बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. इन तीनों प्रतिबंधित पीएलएफआई माओवादी सदस्य को चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि पुलिस को संदेह होने पर बाइक पर सवार का पीछा किया गया. पुलिस ने जब तीनों को आवाज लगाई तो वे हथियार चमकाते हुए वहां से भागने लगे. इस बीच तीनों ने पुलिस पर गोलियां भी चलाई. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इनमें कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें भागने के क्रम में पुलिस ने तीनों को खदेड़ कर धर दबोचा। गिरफ्तार पीएलएफआई सदस्य के पास से नकद पचास हजार रूपये, एक देशी कट्टा तथा तीन मोबाईल और तीन सीम कार्ड तथा चोरी के बाईक से लेवी वसूली करने के लिए उपयोग करने वाला दो मोटरसाईकेल बरामद किया गया।






