
जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया स्थित दामोदरपुर निवासी रोया सिंकू की रविवार को करंट लगने के बाद एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. रोया को रविवार को ही करंट से झुलसने के बाद उसे चाइबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रोया सिंकू अपने पीछे पत्नी और ढाई साल के बच्चे को छोड़ गया. मृतक के भाई दामू सिंकू ने बताया कि रविवार को भाई बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहा था. इस दौरान उसे करंट लगा और वह धड़ाम से जमीन पर गिर गया. हालांकि इस मामले में ऐसी बाते भी सामने आ रही है कि रोया सिंकू ट्रैक्टर पर चढ़कर लकड़ी उतार रहा था. इसी बीच बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया. लकड़ी गिली होने की वजह से वह करंट से झुलस गया.





