रामगोपाल जेना
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा के गौशाला रोड स्थित जमीन पर सामाजिक वानिकी प्रमंडल चाईबासा द्वारा नवनिर्मित जॉगर्स पार्क का झारखंड राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के द्वारा जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिंहा, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, संलग्न प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी आरपी सिंह सहित चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के सदस्यों की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

लोकार्पण उपरांत मंत्री बिरुवा एवं उपस्थित पदाधिकारी गणों के द्वारा पार्क का भ्रमण कर वहां मौजूद सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गयी तथा इस क्रम में पार्क में अधिष्ठापित शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया. पर्यावरण संरक्षण के संदेश हेतु उपस्थित सभी लोगों के द्वारा पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया. साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सामाजिक वानिकी प्रमंडल की ओर से वृक्षारोपण हेतु पौधा भी भेंट किया गया.



