जादूगोड़ा: जादूगोड़ा में नरवा पहाड़ स्थित ह
हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत खुर्शी गांव में किंग ईट-भट्ठा का निर्माण बंद करने की मांग को लेकर खुर्शी गांव के ग्रामीणों ने बीरेंद्र हांसदा की अगुवाई में भट्ठा के समक्ष प्रदर्शन किया और रास्ते को घेर कर ग्रामीणों ने मिट्टी के परिवहन पर रोक लगा दी हैं. इधर ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा से बिना मंजूरी का ईंट भट्ठा मुर्गाघुटू नदी किनारे चलाया जा रहा हैं, जिसे झारखंड सरकार बंद कराए. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीण बिना ग्राम सभा के मंजूरी का ईंट भट्ठा संचालन का ग्रामीण विरोध जता रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों को ओर से वीरेंद्र हांसदा, श्रीनाथ हांसदा, करननाथ मुर्मू, पूर्व मुखिया वास्ता मुर्मू, बुढ़हॉन हांसदा, ग्राम प्रधान श्रवण हांसदा की पत्नी सुनीला हांसदा, गाजी लालमुर्मू, अमल मुर्मू, ईश्वर मुर्मू, देवेन हांसदा, मंगल मुर्मू, दीपक कुमार मुर्मू समेत खुशी गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.



