रामगोपाल जेना/ चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड अंदर्गत लोहरदा पंचायत के मतकमहातु गांव में ग्रमीण मुंडा सोमा कंडेयांग की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में खूंटपानी, कैदा, चेण्डेया, जम्बुई, नाचारिया, अरगुंडी, बसाकुटी आदि गांवों के ग्रमीण शामिल हुए. बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं होने के कारण ग्रमीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि खूंटपानी सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण शिक्षा की व्यवस्था से भी वंचित है और स्वास्थ्य सेवा से भी. बरसात के मौसम में ग्रामीणों को मलेरिया, टायफायड, डेंगू जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कई लोगों की जान भी चली जाती है. स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने सांसद, विधायक के साथ ही जिले के उपायुक्त से भी खूंटपानी मातकमहातु चौक में स्वास्थ्य उप केंद्र स्थापित किये जाने की मांग की है. मौके पर आमंत्रित प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वस्थ्य से संबंधित जानकारी दी एवं बीमार होने पर हॉस्पिटल जाने का सलाह दी. उन्होंने स्वास्थ्य उप केंद्र की स्थापना के लिए उपायुक्त को आवेदन सौप कर मांग करने की सलाह दी. मौके पर फिलिप्स हेम्ब्रम, रेनसॉ हेम्ब्रम,साधो हेम्ब्रम, अजीत कांडेयांग, विश्वनाथ कांडेयांग, कमलेश पुर्ती, चक्रवर्ती देवगम, मानसिंग कांडेयांग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.











