
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने मानव तस्करी करने के आरोप में बिचौलिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने चाईबासा से आंध्रप्रदेश ले जा रहे 12 लड़की और चार युवक को मुक्त कराया है. पुलिस ने आंध्रप्रदेश ले जा रहे बस संख्या एपी 04 टीटी 5188 को जब्त किया है. पुलिस ने बस चालक व कंडक्टर को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि उन लोगों को गुप्त सुचना मिली थी कि मंझारी से एक बस जिसका नंबर एपी 04 टीटी 5188 है जो मानव तस्करी के उद्देश्य से तमिलनाडु नाबालिगो को ले जाया जा रहा है. इसकी सूचना सीएनसी व चाइल्ड लाइन चाईबासा को दी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया.
इसके बाद पुलिस ने टाटा- बाइपास के पास वाहन चेंकिग प्रारंभ कर दिया. चेंकिंग के दौरान बस को रोका गया, जिसका नंबर एपी- 04 टीटी 5188 है. बस चालक व उसका सहायक दोनों आंध्रप्रदेश के रहने वाले है. इसके बाद पुलिस ने बस के कागजात मांगे, चालक ने कागजात दिखाए. कागजात में माचू सी फूडंस नामक एक कंपनी की ओर एक आफर लेटर था. जिसमें लिखा हुआ था कि कामगार महिला व पुरुष उपलब्ध कराने संबंधित जिसमें उनके वेतन, व अन्य बातों का उल्लेख था. इसके अलावा मजदूर उपलब्ध कराने वाले को कमीशन देने की बातों का उल्लेख किया गया था. बस का परिवहन ई पास तमिलनाडु राज्य से माधव बिरुवा के नाम निर्गत है. इसमें एक सूची भी थी जिसमें चाईबासा से तमिलनाडु लाने वाले लोगों के नाम अंकित है. इसके बाद पुलिस ने सूची के आधार पर 28लोगों के नामों की जानकारी ली गयी.
सूची के आधार पर एक भी व्यक्ति नहीं मिला जो बस में बैठा था. बस चालक ने बताया कि बस में अनामिका नामक लड़की व उसका भाई छोटू बागड़ी ने बुकिंग करायी थी. गिरफ्तार अनामिका सिरका ने बताया कि आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित नाकाअंटी फुटपार्क कंपनी में काम दिलाने का प्रलोभन देकर बस में 12 लड़की व चार लड़कों को ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार बिचौलिया के खिलाफ बहला फुसलाकर काम दिलाने का प्रलोभन व मानव तस्करी से संबंधित मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस छापामारी दल में अनि. पकंज कुमार, अनि. अनित कुमार, सअनि. दिलीप कुमार, अनि. पवन पाठक, अनि रवि वर्मा, अनि मीनू कुमारी, हवलदार, सति कुमारी, आरक्षी सिलिया विलुंग आदि शामिल थे.







