चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोंगरा के पास जंगल में अफीम के खेत में चीरा लगाते हुए एक नाबालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है. गिरफ्त में आये आरोपियों में खूंटी का रहने वाला सुनिल ओड़ेया (19), एक नाबालिक और टेबो का रहने वाला सुखराम कैता उर्फ सनिका कैता उर्फ सनिका कायता (24) को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. वहीं घटनास्थल पर इस्तमाल की जाने वाली औजार और दो सौ ग्राम का अफीम बरामद किया गया है. इस संदर्भ में शुक्रवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फेंस की और जानकारी देते हुए बताया कि अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत टेबो के सोंगरा गांव में 19 फरवरी को अवैध अफीम की खेती में चीरा लगाते हुए चार लोगों को देखा गया. जिसमें पुलिस ने एक नाबालिक सहित दो को गिरफ्तार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं अन्य भागने में सफल रहे. इनमें से खुंटी का मुरहू और एक नाबालिक शामिल था, जिसमें मुरहू को न्यायिक हिरासत में 20 फरवरी को जेल भेजा गया और नाबालिक को बाल सुधार गृह भेजा गया. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव निवासी सुखराम कैता उर्फ सनिका कैता उर्फ सनिका कायता को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.



