चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा पुलिस ने बड़ाजामदा में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके बाद स्कूटी समेत सात बाइक बरामद किया है. गिरफ्तार दो युवक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़ाजामदा पुलिस को सुचना मिली थी कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरी की गयी बाइक को छिपा कर रखी गयी है. (नीचे भी पढ़े)
इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर किरीबुरु अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसके बाद टीम ने छापेकारी कर दयाल कुमार नाग, संदीप पिंगुवा व बॉबी दास को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइक बरामद किया. पुलिस ने गिरफ्तार तीन युवकों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है.







