रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराने वाले आरपीएफ जवानों एवं रेल कर्मियों को सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

बताया गया कि 5 जुलाई को ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत राउरकेला रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. एंबुलेंस के पहुंचने से पहले लेडी कांस्टेबल एस खातून, एएसआइ पीपी यादव, एएसआइ अनुज कुमार तथा स्टेशन अधीक्षक मिथिलेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए महिला की सहायता की और सुरक्षित रूप से बच्ची का जन्म कराया. प्राथमिक सहायता के बाद जच्चा और नवजात को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया. इस सराहनीय कार्य के लिए डीआरएम ने सभी कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा भारतीय रेलवे की यात्री-सेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.






