
चाईबासा : सोमवार को विभिन्न लोगों से प्राप्त फीस मांगे जाने की सूचना पर पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के निर्देशानुसार कांग्रेस कमिटि/ स्वास्थ्य विभाग के महासचिव त्रिशानु राय के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया गया की कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु सभी निजी विद्यालयों को ऐतिहातन बंद रखा गया है। इस अवधि में पश्चिम सिंहभूम जिले में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के परिवार का कम आय वाले एवं उनके आय के स्रोत भी बंद है, जिस कारणवश अभिभावक फीस देने में असमर्थ हैं। अतः उपायुक्त से आग्रह किया गया कि निजी विद्यालयों को लॉक- डाउन की अवधि विद्यालय बंद रहने तक उनके विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से फीस ना लेने हेतु आदेश निर्गत किया जाए। उपायुक्त ने इसपर आश्वासन देते हुए कहा कि यथाशीघ्र आदेश निर्गत करें सभी विद्यालय को इस संबंध में आदेशित किया जाएगा







