
चाईबासा : हाटगम्हारिया प्रखंड दिकुबलकांड पंचायत के दुदजोड़ी गांव टोला जत्रा सेरेंग बुरुसाई में रविवार को युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने पानी की समस्या को लेकर दौरा किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में कुल 19 से 20 घर है। जिसमें 70 से 75 लोगों की जनसंख्या है। झारखंड अलग राज्य बनाने के बाद भी आज कुछ गांव के लोग चुआं का पानी पीने को विवश हैं। पानी लेने गांव के ग्रामीण लगभग एक किलोमीटर जंगल के रास्ते पानी लेने खेतों में जाते हैं। दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा कांग्रेस पानी की समस्या को लेकर प्रखंड पदाधिकारी एवं जिले के पदाधिकारियों को इसके संबंध में अवगत कराएगी। इसके लिए उन्होंने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं डी सी पश्चिमी सिंहभूम को टि्वट कर इस मामले से अवगत कराया है। और मांग की है जल्द से जल्द सेरेंग बुरुसाई में चापानल की व्यवस्था कर ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाता जाए। मौके पर युवा कांग्रेस मझगांव विधानसभा महासचिव सनी पाट पिंगुवा, गोविन्द पाट पिंगुवा, जगन्नाथ हेम्ब्रोम,कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष चुमरु हेम्ब्रोम उपस्थित थे।















