रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: सोनुवा के कोचापुर गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार कोंकुवा गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी. मिट्टी देने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर से पत्थर लाने गांव के ही टूगरी के पास जा रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गई, जिससे चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों गांव के बुधन चाकी, रामसिंह तुबिद, सुखलाल चाकी, सतीश चाकी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को ग्रामीणों ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया.



