
संतोष वर्मा (नीचे देखिये पूरी रिपोर्ट)
चाईबासा : झारखंड राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस अवर निरीक्षकों को आरक्षी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) में प्रमोशन मिलने के बाद राज्य के कई थाना प्रभारी का पद रिक्त हो गये थे. इसी को देखते हुए सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला में पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा के द्वारा जिले के 17 थानाओं के थाना प्रभारियों को बदलते हुए नये थाना प्रभारी बनाया गया. इसके तहत मंझगांव, कुमारडुंगी व जराईकेला के पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है जबकि कुछ पुलिस अवर निरीक्षक (पुलिस सब इंस्पेक्टर) को थाना प्रभारी बनाया गया है. फेरबदल का आदेश जारी करते हुए सभी नवपदस्थापित थाना प्रभारियों को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापन पद पर योगदान देने का आदेश जारी किया गया है. इसके तहत पुलिस अवर निरीक्षक अकिल अहमद को मझगांव थाना प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइन, कुमारडुंगी थाना प्रभारी महेंद्र प्रसाद राय को पुलिस लाइन तथा जराईकेला थाना प्रभारी संजय कुमार राय को पुलिस लाइन लाया गया है. वहीं पुलिस अवर निरीक्षक सोहन लाल को बंदगांव थाना प्रभारी से हटाकर सोनुवा थाना प्रभारी बनाया गया, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक क्रिएशन को कराईकेला थाना से कराईकेला थाना का प्रभारी बनाया गया, पुलिस अवर निरीक्षक विलसन गुड़िया को बंदगांव थाना से हटाकर टोकलो का थाना प्रभारी बनाया गया है. गुदड़ी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक दिनबंधु कुमार को गुदड़ी थाना का प्रभारी बनाया गया है. जगन्नाथपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक देवसायं भगत को जगन्नाथपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार पाठक को सदर थाना से मुफसिल थाना का प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक सागेन मुर्मू को मंझारी थाना हटाकर टोंटों का थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार को मनोहरपुर थाना से मनोहरपुर का ही थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक अंकिता सिंह महिला एवं बाल संरक्षण थाना किरीबुरु से हटाकर थाना प्रभारी कुमारडुंगी का बनाया गया. महिला पुलिस अवर निरीक्षक मीनु कुमारी को सदर थाना से हटाकर थाना प्रभारी महिला एवं बाल सरंक्षण सदर थाना का बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार पासवान को कुमारडुंगी थाना से हटाकर थाना प्रभारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाना चाईबासा का बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक मो अमिर हमजा को तांतनगर ओपी से हटाकर थाना प्रभारी मझगांव का बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक आशिष कुमार भारद्वाज को सदर थाना से हटाकर जराईकेला का थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध सिंह मुण्डा को बंदगांव थाना से बंदगांव थाना का ही प्रभारी बनाया गया है. मालूम हो कि जगन्नाथपुर थाना प्राभारी मधु सुदन मोदक और मुफसिल थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सहित कई के इंस्पेक्टर में प्रोन्नति हो गई है. इस फेरबदल की अधिसूचना सभी थाना के वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.















