Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के नये पुलिस कप्तान अजय लिण्डा गुरूवार को उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले गोइलकेरा एवं सोनुआ थाना पहुंच कर निरीक्षण किए। निरीक्षण के बाद वहां सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों का कुशलक्षेम जानने के बाद पुलिस पदाधिकिरियों व कर्मियों को जहां आमजनो से अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिए वहीं सतर्क एवं सजग रहकर कर्तव्य निर्वाहन करने का भी निर्देश दिए.. नक्सल अभियान के लिए सटीक सूचना प्राप्त कर अभियान को प्रभावी बनाने एवं अपराध नियंत्रण पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिए।साथ ही लंबित कांडों का निष्पादन ससमय में। करने का भी निर्देश दिया गया।इक्त अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर भी उपस्थित थे








