• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

West Singhbhum SP ने कहा : लॉक डाउन में नियमों का उल्लंघन करने वालों को निश्चित रूप से सजा होगी, जरूरत पड़ी तो स्पीडी ट्रायल से शीघ्र सजा दिलाएंगे

West Singhbhum SP ने कहा : लॉक डाउन में नियमों का उल्लंघन करने वालों को निश्चित रूप से सजा होगी, जरूरत पड़ी तो स्पीडी ट्रायल से शीघ्र सजा दिलाएंगे
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाईबासा : कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर लॉक डाउन की विस्तारित अवधि को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के संदर्भ में जनसामान्य को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए चाईबासा समाहरणालय सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा द्वारा मीडिया के साथ महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

▪︎ जिले में आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू
▪︎ लॉक डाउन की 21 दिनों की अवधि में उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत महथा ने कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू है और कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जिले में लॉक डाउन अनुपालन को काफी सख्ती से अभी तक लागू किया गया है। आगे भी इसे पूरी तरह से क्रियान्वित किया जाएगा।

एसपी ने कहा
▪︎ जिले में लॉक डाउन अवधि में अद्यतन कुल 33 एफ आई आर दर्ज हो चुके हैं।
▪︎ 174 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
▪︎ 331 वाहन लॉक डाउन के उल्लंघन में अभियोजित हुए हैं।
▪︎ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली दो प्राथमिकी दर्ज हुई हैं और दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
▪︎ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के उल्लंघन में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, आपराधिक वृत्ति और कार्य में बाधा के संदर्भ में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी की धारा में चक्रधरपुर में मामला दर्ज हुआ था; उसमें भी कल दो व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

लॉक डाउन के मानदंडों का पूरी तरह अनुपालन और समर्थन करें
पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने कहा कि जिले में लॉक डाउन का अभी तक का क्रियान्वयन संतोष जनक रहा है। 20 अप्रैल तक का समय पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कोविड-19 से संक्रमित कोई भी व्यक्ति जिले में अभी तक नहीं पाया गया है। ऐसी स्थिति में एक बार पुनः सभी चाईबासा वासियों से अपील है कि लॉक डाउन के जो मानदंड हैं उनका पूरी तरह से अनुपालन और समर्थन करें। सार्वजनिक स्थानों पर यदि किसी कारणवश अपनी जरूरी सेवाओं और आपूर्तियों को लेने के लिए आते भी हैं तो मास्क का उपयोग अवश्य करें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करें। जो जरूरी सेवाएं और वस्तुएं हैं उनकी आपूर्ति को सुगम बनाने में पुलिस अपनी लगातार अपनी भूमिका निभा रही है। दो ड्राइवर और एक हेल्पर के साथ मालवाहक वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से क्रियान्वित किया गया है। इसमें किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है।

लॉक डाउन के संदर्भ में निर्देशों का अनुपालन करने वाली टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर NDMA की धारा 51 के तहत कार्रवाई
अभी तक की जो स्थिति है वह बनी रहेगी। यदि कहीं लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला सामने आता है तो एफ आई आर करेंगे। आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 कहती है कि यदि कोई भी मेडिकल टीम, स्वास्थ्य विभाग या पुलिस विभाग या जो निर्देश लॉक डाउन के संदर्भ में प्राप्त हुए हैं उन्हें क्रियान्वित करने वाली टीम को कोई बाधा पहुंचाता है तो निश्चित रूप से वह इसके लिए दंड का पात्र होगा और इसके लिए उसे अभियोजित किया जाएगा।

आईपीसी की धारा 353, 188, 269, 290 के अधीन सार्वजनिक स्वास्थ्य को क्षति पहुंचाने वाले कृत्य पर होगी कार्रवाई
यदि कोई गलत तरीके से फॉल्स वार्निंग देता है, सोशल मीडिया में या किसी भी तरीके से तो वह भी एक आपराधिक कृत्य माना जाएगा। कोई कृत्य आईपीसी की धारा 353, 188, 269, 290 के अधीन सार्वजनिक स्वास्थ्य को क्षति पहुंचाने वाले और वैधानिक कार्यों के संदर्भ में कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले हों तो उसमें भी कार्रवाई करेंगे।

20 अप्रैल तक लॉक डाउन का घोर कठोरता से पालन
पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने कहा कि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के नेतृत्व में पूरी टीम के रूप में पुलिस और सामान्य प्रशासन कार्य कर रहा है, आगामी 3 मई तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। 20 तारीख तक की महत्वपूर्ण अवधि है जिसमें लॉक डाउन का घोर कठोरता से पालन करेंगे। छोटी-छोटी जगह पर भी हमारी पैनी नजर रहेगी छोटे-छोटे उल्लंघन के मामलों पर भी संज्ञान लेंगे। एफ आई आर की संख्या में और बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। लोगों को अभियोजित करेंगे और न्यायालय में उनकी जवाबदेही तय करेंगे। इस तरह के मामलों में उनको निश्चित रूप से सजा भी होगी।

लॉक डाउन में नियमों का उल्लंघन करने वालों को निश्चित रूप से सजा होगी
पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा के रूप में मेरी चेतावनी है कि इस मामले को इस तरह से ना समझें कि इसमें 2 साल की सजा है। उल्लंघन के मामलों में नज़र रखने के लिए मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त हैं और मजिस्ट्रेट और पुलिस की गवाही पर सजा निश्चित रूप से होगी और जरूरत पड़ेगी तो ऐसे मामलों को स्पीडी ट्रायल में भी लेकर जाएंगे और जल्द से जल्द सजा देने का प्रयास करेंगे।

जिला वासियों से अपील पुलिस-प्रशासन, डॉक्टर्स की टीम, चिकित्सा कर्मियों को पूरा सहयोग दें
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला वासियों से मेरी अपील है कि लॉक डाउन के जो मानदंड हैं उनका पूरी तरह से अनुपालन करें। यह आपकी और आपके परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए है। जिला पुलिस-प्रशासन, डॉक्टर्स की टीम, चिकित्सा कर्मियों को भी पूरा सहयोग दें।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jharkhand national police archery competition-रांची में 5 दिवसीय राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, 28 टीमें ले रही है हिस्सा
खबर

jharkhand national police archery competition-रांची में 5 दिवसीय राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, 28 टीमें ले रही है हिस्सा

October 22, 2026
Adityapur police action : आदित्यपुर चाकूबाजी मामले में पांच गिरफ्तार, चाकू बरामद
खबर

Adityapur police action : आदित्यपुर चाकूबाजी मामले में पांच गिरफ्तार, चाकू बरामद

October 22, 2026
west singhbhum murder-चाईबासा में सबल से हमला कर देवर की हत्या, भाई-भाभी हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

west singhbhum murder-चाईबासा में सबल से हमला कर देवर की हत्या, भाई-भाभी हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी

October 22, 2026
Next Post
jharkhand-corona-झारखंड में कोरोना के  मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हुआ, रांची में एक औऱ कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला, धनबाद में पॉजिटिव मरीज की घोषणा बाकि, जमशेदपुर में 87 सैंपल की जांच

jharkhand-corona-झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हुआ, रांची में एक औऱ कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला, धनबाद में पॉजिटिव मरीज की घोषणा बाकि, जमशेदपुर में 87 सैंपल की जांच

tmh-new-facilities-टीएमएच की पुरानी बिल्डिंग कोरोना वायरस के लिए समर्पित, एक सप्ताह में शुरू हो सकती है टेस्टिंग की सुविधा, टीएमएच के डॉक्टरों से टेलीफोन पर ले सकते है सेवाएं, जानिये कब-कैसे ले सकते है डॉक्टरों की सेवाएं, क्या है नंबर व समय

jamshedpur-police-कदमा के नए थानेदार बने रंजीत कुमार, कदमा थानेदारो ने क्यो अब तक पूरा नही हुआ हैं कार्यकाल, राजीव सिंह का अचानक क्यो हुए जिला से बाहर

jamshedpur-police-कदमा के नए थानेदार बने रंजीत कुमार, कदमा थानेदारो ने क्यो अब तक पूरा नही हुआ हैं कार्यकाल, राजीव सिंह का अचानक क्यो हुए जिला से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd October 2026- राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 अक्टूबर 2026

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

Jharkhand bjp leader birthday : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का मनाया गया भव्य जन्मदिन, हर स्तर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur paramhans laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर पर शारदीय नवरात्र मनाया गया, महाअष्टमी को मातारानी का जागरण हुआ सम्पन्न

Jharkhand ex cm raghuvar das : अपने परिवार के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मां दुर्गा की अराधना, भक्तिभाव के साथ किया कन्या पूजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News