चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना अंतर्गत रुलागुटू गांव में नवनिर्मित एयरटेल टॉवर का ताला तोड़कर टॉवर के कुल 24 बैटरी अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर पिकअप संख्या बीआर 01जीएन 1123 से भाग रहे थे. इसकी सूचना जिले से एसपी को मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. रविवार को गठित टीम ने सेरेंगसिया घाटी के पास एक एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान बीआर 01 जीएन 1123 वाहन की जांच की गयी तो 24 बैटरी को बरामद किया गया, यह बैटरी टोंटो प्रखंड के रुलागुटू एयरटेल टावर से चोरी हुए को बरामद कर लिया है. साथ ही वाहन चालक चितरंजन कुमार जो बिहार के पटना जिले के विक्रम का रहने वाला है, मुकेश झा, बिहार के ही समस्तीपुर के रोसड़ा का रहने वाला, व शत्रुध्न पासवान बिहार के नालंदा का रहने वाला है,सभी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से 24 बैटरी व पिकअप वाहन को जब्त किया है. पुलिस गिरफ्तार युवकों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.











