रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर मेन रोड स्थित रश्मी इलेक्ट्रोनिक्स में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर भवन के द्वितीय तल्ले पर वेंटिलेटर के रास्ते अंदर घुसे और वहां से ग्राउंड फ्लोर तक पहुंचे. जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए चोरों ने सब्बल की मदद से ग्रिल में लगे ताले तोड़ दिए और मुख्य काउंटर तक पहुंचकर वहां रखे महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए. सुबह जब दुकान खोली गई तो चोरी की घटना का पता चला. इसके बाद दुकान के मालिक आशीष पाड़िया ने तत्काल चक्रधरपुर थाना एवं थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की तलाश में जुट गई है.




