
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि जिले में तीसरा व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने के उपरांत कोविड-19 समर्पित अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि वायरस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति के अस्पताल में आने के उपरांत विधिवत इलाज के दौरान दो बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद चिकित्सक टीम के द्वारा उन्हें पूर्ण स्वस्थ घोषित करते हुए पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी साहिर पॉल के द्वारा रेलवे अस्पताल से वाहन के माध्यम से उन्हें उनके गांव-घर भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि अब तक जिले में कोरोना वायरस के जांच हेतु लिए गए नमूनों में कुल 16 व्यक्ति का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें तीन व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं एवं अभी वर्तमान में जिले में वायरस संक्रमण से संबंधित कुल 13 एक्टिव मामले हैं, जिनका इलाज चिकित्सक टीम के द्वारा कोविड-19 समर्पित दक्षिण पूर्व रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर में किया जा रहा है।







