
चाईबासा : झारखण्ड सरकार द्वारा फुटवेयर और कपड़ा व्यवसायियों के लिए जल्द ही राहत भरा निर्णय लिया जाने की संभावना है। इस आशय की जानकारी चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा ने दी। जानकारी हो कि चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ-साथ फुटवेयर और कपड़ा व्यवसायियों ने चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा को ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दिलाने की गुहार लगाई थी। इस बावत विधायक श्री बिरुवा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष व्यवसायियों की समस्या को रखा था। अन्य विधायकों द्वारा भी मुख्यमंत्री के साथ उक्त मामले में गहन चर्चा की गई थी। इस पर राज्य सरकार ने उम्मीद जतायी है कि 8 जून के अंदर पूर्ण समीक्षा के उपरांत फुटवेयर और कपड़ा व्यवसायियों के प्रतिष्ठान खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है।







