
चाईबासा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला कृषि विज्ञान केन्द्र जगन्नाथपुर के परिसर में सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकू द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही दो महिला किसान किसमिश सिंकू एवं जयश्री सिंकू सहित अन्य 48 किसानो को मार्कर, वर्मी बेड़, ड्राई लेंड विडर आदि कृषि उपकरण दिया गया।इस मौके पर सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी मिलकर एक संकल्प लें कि हम अपने शहर, अपने घर, अपने गली मोहल्ले, सड़कों के किनारे एक वृक्ष अवश्य लगाएं तथा न सिर्फ लगाएं, बल्कि उस वृक्ष की सुरक्षा और उसके फलने फूलने की जिम्मेदारी भी लें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे। साथ ही यह भी कहा गया की विश्व पर्यावरण दिवस तभी सार्थक होगी जब हम मिलकर संकलप लें पर्यावरण को संगरक्षित और सुरक्षित रखे।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि हम सभी के द्वारा उठाए गए छोटे छोटे कदमो के माध्यम से हम बहुत ही आसान तरीके से पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते है। वृक्ष की पत्तियों से हमें शेष खाद भी मिलता है। जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। सभी अपने अपने बच्चो के नाम से एक एक वृक्ष अवश्य लगाऐं। विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा वृक्षों से मानव को अनेक लाभ है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए आज के समय में वृक्षारोपण आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार, सनत कुमार सवैंया, मो नशीम, अंजलि मिश्रा, अप्रिल माई तियु एवं सचिन कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।







