Chaibasa : रूटीन गस्ती के दौरान वन विभाग ने चुर्गी गाँव से 18 पीस पटरा एवं नंदपुर गाँव के समीप अवैध रूप से लदे बेसकीमती 37 पीस सिलपट लकड़ी समेत वाहन संख्या जेएच-06सी-9254 को जब्त किया है. कारवाई के दौरान अंधेरे का लाभ उठाते हुए उक्त वाहन के चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग गये. मनोहरपुर कोयना वन प्रक्षेत्र के रेंजर बिजय कुमार ने बताया कि जब्त की गयी लकड़ी का अनुमानित मूल्य क़रीब एक लाख रूपये है. जब्त वाहन लदे लकड़ी को कोयना वन प्रक्षेत्र मनोहरपुर कार्यालय परिसर में लाया गया. फरार आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम धारा के तहत केस दर्ज कर मामला चाईबासा न्यायालय भेज दिया गया है. छापामारी गस्ती के दौरान रेंजर बिजय कुमार समेत वनरक्षी व वनकर्मी मौजूद थे.







