
जगन्नाथपुर (चाईबासा) : कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम हेतु प्रशासन पूरी तरह मुश्तैदी दिखा रहा है। इसी के मद्देनजर शनिवार को जगन्नाथपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार एवं थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने जगन्नाथपुर बाजार के दुकानदारों को लॉकडॉउन का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करें। दुकान में भीड़-भाड़ न लगायें। दुकान में किसी को बैठाकर न रखें तथा दुकान में आसपास बैठने की व्यवस्था न रखें। ताकि लोग समान खरीदकर तुरंत लौट जायें। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि कोरोनो वायरस से बचाव का सबसे अच्छा उपाय लाकडाउन का पालन करना है। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि आप लॉकडाउन का पालन करें अन्यथा कानूनी करवाई की जाएगी। इस दौरान पुअनि देवसाय भगत, सअनि तारकनाथ सिंह, नंदकिशोर सिंह, प्रशिक्षु पवन कुमार, रंजीत यादव एवं जिला बल के जवान उपस्थित थे।







