रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:एकल ग्रामोथान संसाधन केंद्र करंजो में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए पुस्तकालय बनाया गया हैं, जिसका विधिवत उद्घाटन एकल महिला समिति के द्वारा करवाया गया. मौके पर समिति की अध्यक्ष नीतु साहू, सदस्य सुहरीता रॉय, आशा साव उपस्थित रही. अध्यक्ष नीतू साहू ने कहा जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं पर उनको अच्छा वातावरण व घर के हालत अच्छी नहीं होती हैं उन बच्चों को विशेष ध्यान में रखकर पुस्तकालय खोला गया हैं.(नीचे भी पढ़े)

यहां सभी प्रकार की प्रतियोगिता की व अन्य किताबें उपलब्ध करवाई गयी हैं जो बच्चों के लिए फायदेमंद होगा. समय का सदुपयोग कर बच्चे इसका लाभ उठाये व इस लाइब्रेरी में जरूर आये. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीआरसी करंजो के प्रभारी संजय सिंह, जैविक हल्दी प्रोडक्शन प्रमुख संतोष महतो, केंद्रीय डब्ल्यूईसी प्रशिक्षिका सुश्री शिल्पा मिश्रा, आरोग्य चिकित्सा प्रमुख मुकेश महतो, सिलाई शिक्षिका सुशीला लोहरा, कम्प्यूटर शिक्षक सुमंत प्रजापति, शिक्षक शारदा मेलगांडी, सिद्धू कान्हू शिक्षा निकेतन के संतोष महतो और तारकेश्वर महतो का योगदान रहा.












