रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ. विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए. इस वर्ष कुल 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 35 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. टॉप 5 विद्यार्थियों में निरंजन कुमार पान 94.0%, अर्नव वर्मा – 92.8%, रणवीर साव – 92.6%, दिव्य शेखर महतो – 91.8%, राहुल यादव – 91.2% शामिल हैं. विद्यालय के चेयरमैन सुनील यादव एवं प्राचार्य रविकांत शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.



