रामगोपाल जेना,चाईबासा/जगन्नाथपुर: झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने झामुमो कार्यालय में आयोजित समारोह में मनहा मलिक, तंज़ील एबाद और कामरान अंसारी को सम्मानित किया. बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.मनहा मलिक ने नेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता, जबकि कामरान अंसारी ने मेंस बेस्ट डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया. वहीं, तंज़ील एबाद ने आर्म रेसलिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया.(नीचे भी पढ़े)

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है. यह सम्मान उनकी मेहनत का फल और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.समारोह में परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा और जिला संयोजक के अध्यक्ष सोनाराम देवगाम को भी सम्मानित किया गया. शहबाज़ आलम ने मंत्री को शॉल ओढ़ाया,जबकि मौलानगर के सदर व सचिव ने सोनाराम देवगम को सम्मानित किया.मनहा मलिक, तंज़ील एबाद और कामरान अंसारी ने मंत्री को बुके भेंट कर आभार जताया और खेल व युवा विकास में सहयोग की उम्मीद जताई.(नीचे भी पढ़े)

समारोह में झामुमो के युवा कार्यकर्ता फहाद हसनैन, नाज़िश फरहान समेत शम्स शाज़ेब, अशद तनवीर, राज़िक अहसन, इरफान इब्राहिम ,कामरान जामा,जरमन लागुरी, राजू लागुरी, पंकज नायक, समीउल्लाह अंसारी, क़मर इक़बाल और शमी अफरोज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.इस कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक कुमार सिंकु (मुन्ना), केंद्रीय सदस्य-सह-जिला अध्यक्ष, झारखंड युवा मोर्चा ने किया. उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं.



