जादूगोड़ा: नरवापहाड़ स्थित डोमजुडी ग्रीन सिटी में आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का रविवार को भव्य वैष्णव मिलन कुंज सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी,पोटका विधायक संजीव सरदार, झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुंदरलाल दास, संयुक्त सचिव संजय दास, नवदीप दास, विद्या सागर दास ने मैट्रिक परीक्षा में समाज के 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाने वाले छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इसके पूर्व आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करने की जरूरत है.एकजुटता के साथ रहने से ही वैष्णव समाज आगे बढ़ेगा. उन्होंने आने वाले युवा पीढ़ी को भगवान स्वरूप अपने माता-पिता को सम्मान देने का संदेश दिया. इस सम्मेलन को केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुंदर लाल दास ने भी संबोधित किया. कहा कि शिक्षा व अच्छे संस्कार से ही नई पीढ़ी आगे बढ़ेगी. इस दौरान गोविंदपुर रेलवे स्टेशन से डोमजुड़ी ग्रीन सिटी तक प्रभात फेरी निकाली गई. अंत में शताब्दी दास माला कीर्तन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मनमोहा. लोगों ने सांस्कृतिक कार्यकमों का आंनद उठाया.



