जमशेदपुर : राखा माइन्स रेलवे स्टेशन के पास टाटानगर खड़गपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। मृतक कौन है कहां का रहने वाला है और उसने आत्महत्या क्यों की। पुलिस इन सवालों का जवाब खोजने में जुटी हुई है। जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना बुधवार देर रात की है।




