जमशेदपुर : मानगो पुल पर गुरुवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने कथित तौर पर पुल से छलांग लगाने की कोशिश की. घटना के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को पुल से छलांग लगाने की कोशिश करते देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे रोकने का प्रयास किया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस महिला से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल महिला की पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.




