
जमशेदपुर : गम्हरिया स्थित एक्सआईटीई कॉलेज में बीबीए विभाग की ओर से शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार का विषय था-सोशल एंटरप्रेन्योरशिप : रेजुवनेटिंग इन्डिया थ्रू इनोवेशन. इसमें मुख्य वक्ता डॉ मीता तरफदार थीं, जो एनएमएल में चीफ सांइटिस्ट हैं। उन्होने सोशल एंटरप्रेन्योरशिप से जु़ड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. उन्होने जोखिम लेने और नवोन्मेष जैसे गुणों को सामाजिक उद्यमिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य फादर इए फ्रांसिस, संचालन बीबीए विभाग की को-ऑर्डिनेटर ड संचिता घोष चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन प्रो निशित सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉ प्रमोद, प्रो शैलेश और नवल नारायण चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.








