
एसएसपी के दबाव पर कदमा पुलिस ने पहले दुकानदार का मामला दर्ज किया था
जमशेदपुर : कदमा के ग्रीन एनक्लेव के पास से आनंद प्रकाश की दुकान को तोड़ने के बाद दूसरे दिन कदमा पुलिस ने दुकानदार आनंद प्रकाश के साथ हॉकी-स्टिक और बेस बैट के साथ मारपीट की थी. घटना के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को आनंद प्रकाश की हालत बिगड़ गई थी. मामला तूल पकड़ने और एसएसपी तक पहुंचने के बाद कदमा पुलिस ने आनंद का मामला दर्ज कर लिया था. इस मामले में प्रभात झा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. वही कदमा पुलिस ने इस मामले में प्रभात झा के बयान पर 2 दिनों के बाद कदमा थाने में मारपीट करने का एक मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया है.
प्रभात झा की परेशानी बढ़ी
जुस्को सुरक्षा विभाग के अधिकारी प्रभात झा के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज होते ही उनकी परेशानी बढ़ गई है. पिछले 3 दिनों से वे इलाके में नजर नहीं आ रहे हैं. जुस्को विभाग की गुंडा पार्टी को भी इलाके में घूमते नहीं देखा जा रहा है. प्रभात झा एसएसपी से लेकर अन्य अधिकारियों से पैरवी लगाकर खुद को गिरफ्तारी से बचाना चाह रहे हैं. जिस तरह का मामला है उसके हिसाब से भाजपाइयों ने प्रभात झा को गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की है.
भुक्तभोगी है भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा के पूर्व नंदजी प्रसाद का कहना है कि जिस पर जानलेवा हमला किया गया है वह भाजपा का कार्यकर्ता है. भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह से जानलेवा हमला करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर दुकान ही तोड़ना था तब उसे पहले नोटिस दी जानी चाहिए थी. बिना नोटिस के ही दुकान को तोड़ दिया गया और दूसरे दिन जब वह अपनी दुकान का मलवा हटा रहा था तब उसपर जानलेवा हमला किया गया. नंदजी प्रसाद का कहना है कि अगर कदना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है, तब भाजपा आंदोलन करने के लिए उग्र रूप भी धारण कर सकती है.







