
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में लचर बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने विगत दिनों अन्य वार्ड पार्षद के साथ राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को नगर पंचायत क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था से अवगत कराते हुए दुरुस्त करवाने की मांग की थी. नपं के जन प्रतिनिधियों की मांग पर सीएम ने कार्रवाई करते हुए अपस्योर इन्फ्राट्रक्चर लिमिटेड को आदेश दिया कि नपं क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये. सीएम के आदेश पर बिजली का काम कर रही कम्पनी ने नपं क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 के वाजपेयी नगर में काम करना शुरू किया. मौके पर उपस्थित नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने कार्य स्थल पहुंचकर कहा कि वाजपेयी नगर समेत अन्य वार्डो क्षतिग्रस्त बिजली के खंभा और तार को जल्द दुरुस्त कर लिया जायेगा. उन्होंने इसके लिए सीएम रघुवर दास का आभार व्यक्त किया है. मौके पर वार्ड पार्षद देवानंद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



