
Jamshedpur : कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल है. वैसे यह अस्पताल आए दिन सुर्खियों में रहता है. इस बार इस अस्पताल ने सभी नियमों को ताक पर रखकर मेडिसिन वार्डों के शौचालयों में ताला लगवा दिया गया है. जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है. हद तो ये है कि एक ही शौचालय में महिला और पुरुष मरीजों के लिए शौच की व्यवस्था की गई है. ऐसे में आप साफ समझ सकते हैं कि अस्पताल में क्या हो रहा है. वहीं इस बाबत जब हमने अस्पताल प्रशासन से बात करने का प्रयास किया, तो किसी ने भी सीधे मुंह बात करना मुनासिब नहीं समझा. वैसे कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्वच्छ भारत अभियान का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन हो रहा है यहां तक कि खुले में शौच मुक्त अभियान का भी इस अस्पताल में धज्जियां उड़ रहा है क्योंकि जब शौचालय एक और मरीज सौ से भी अधिक तो निश्चित रूप है मरीज और उनके परिजन अस्पताल परिसर में ही जहां तहां शौच करते होंगे.



