• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन बोले-मंदी है, लेकिन टाटा स्टील सुदृढ़, कर्मचारियों का वेज रिवीजन व बोनस जल्द, जुबिली पार्क का रास्ता बंद करने पर फैसला अभी नहीं, एग्रिको से हटेगा अतिक्रमण

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन बोले-मंदी है, लेकिन टाटा स्टील सुदृढ़, कर्मचारियों का वेज रिवीजन व बोनस जल्द, जुबिली पार्क का रास्ता बंद करने पर फैसला अभी नहीं, एग्रिको से हटेगा अतिक्रमण
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टीवी नरेंद्रन की फाइल तस्वीर.

जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि बोनस और वेज रिवीजन समझौता जल्द कर लिया जायेगा. इसको लेकर सकारात्मक दिशा में बातचीत चल रही है. समझौता बहुत जल्द हो जायेगा. इसको लेकर परिपक्व यूनियन और प्रबंधन के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है. श्री नरेंद्रन सोमवार को एमडी ऑनलाइन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान श्री नरेंद्रन ने कई सारे सवालों का जवाब भी कर्मचारियों का दिया. उन्होंने मंदी के बारे में भी सेल्स के अधिकारियों के मार्फत जवाब दिया और बताया कि मंदी से निबटने के लिए कोशिशें तेज हो चुकी है और कंपनी सुदृढ़ है. अपने मार्केटिंग व सेल्स की मजबूत नींव के कारण ऐसा संभव हो पा रहा है. लेकिन मंदी जरूर है और इससे निबटने के लिए कदम उठाये जा रहे है.

जुबिली पार्क के बीच का रास्ता बंद करने को लेकर प्रशासन के फैसले का इंतजार
एमडी ऑनलाइन के दौरान अशोक कुमार नामक किसी कर्मचारी ने मामला उठाया और कहा कि जुबिली पार्क में हमेशा छेड़खानी, मारपीट, सड़क हादसा होता रहता है. उस एरिया से गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया जाना चाहिए. देश में कोई पार्क ऐसा नहीं है, जहां के बीच से कोई सार्वजनिक सड़क जाती हो. लेकिन जुबिली पार्क से सड़क जा रहा है. इस पर एमडी ने जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा को जवाब देने को कहा. कैप्टन ने जवाब दिया और कहा कि जिला प्रशासन के साथ बातचीत चल रही है. रात में थोड़ा जल्दी पार्क का गेट बंद किया जा रहा है, लेकिन पूरे तौर पर बंद करने में दिक्कतें आ सकती है.

एग्रिको से हटाया जायेगा अतिक्रमण, पार्क बनेगा
कोक प्लांट के करम अली खान ने कहा कि एग्रिको क्रास रोड नंबर चार में जमीन पर अतिक्रमण किग़या जा रहा है. इसको रोकने की जरूरत है. अतिक्रमण को रोकने के लिए पार्क बनाया जाये ताकि वहां के लोगों को घुमने का एक स्थान हो जाये. कई बार सवाल उठाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी. इस पर जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा ने कहा कि वहां अतिक्रमण हटाया जायेगा. आज से ही वहां के अतिक्रमण की जानकारी लेकर कार्रवाई की जायेगी.

ठेका कर्मचारी भी मिलना मुश्किल नहीं हो जाये, दो बार मेडिकल की जांच गलत
करम अली खान ने ही अपना दूसरा सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों को गेट पास मिलने के पहले उनका मेडिकल जांच टीएमएच में कराया जाता है. वहां से जांच करने के बाद एनटीटीएफ में जब उनकी ट्रेनिंग होती है तब फिर से मेडिकल की जांच की जाती है. इससे मुश्किलें बढ़ जाती है. ठेका में काम करने के लिए लोग नहीं आयेंगे, अगर इस तरह परेशान किया जाये. कोई भी एक जगह ही मेडिकल की जांच होनी चाहिए. इस पर एमडी ने कहा कि इसकी जांच करायेंगे. वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी ने बताया कि कोई बीच का रास्ता निकालकर इसका हल निकला जायेगा.

ठेका मजदूरों को नहीं मिल रहा पीएफ-इएसआइ, ठेकेदारों पर नकेल जरूरी
सीआरएम के कमेटी मेंबर अशोक कुमाप गुप्ता ने यहां सवाल उठाया कि ठेका मजदूरों को पीएफ व इएसआइ की सुविधा नहीं मिल पा रही है. इसके लिए जरूरी है कि ठेकेदारों पर नकेल कसा जाये. इस पर एमडी के निर्देश पर एचआरएम के अधिकारी सुदीप भट्टाचार्जी ने कहा कि ठेका मजदूरों को लेकर पीएफ व इएसआइ देने का प्रावधान कंपनी में है. जो नहीं देता है, उसका बिल पास नहीं होता है. जब तक ठेकेदार पीएफ व इएसआइ व वेतन का पूरा डिटेल मजदूरों का उपलब्ध नहीं कराते है तब तक बिल क्लियर नहीं किया जाता है. ऐसे में पीएफ व इएसआइ की सुविधा उपलब्ध कराना होगा. अगर कहीं विशेष मामला है तो उसको तत्काल हम लोग देखकर कार्रवाई करेंगे.
ग्रेड व बोनस का फैसला जल्द हो जायेगा
सीआरएम के कमेटी मेंबर अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रेड रिवीजन व बोनस भी जल्द हो जाना चाहिए. कर्मचारियों को नुकसान नहीं हो, इसका ख्याल ररखा जाना चाहिए. इस पर एमडी ने कहा कि यूनियन के साथ हर मुद्दे पर बातचीत चल रही है. बहुत जल्द इस पर हम लोग फैसला ले लेंगे.

ऑफिसर की तर्ज पर कर्मचारियों का हार्ट व कैंसर की हर साल हो जांच
सीआरएम के कमेटी मेंबर अनिल कुमार गुप्ता ने ही सवाल उठाया कि ऑफिसरों का दो बार साल में मेडिकल चेक अप होता है. इस चेक अप के दौरान ऑफिसर का हार्ट और कैंसर का भी जांच किया जाता है, लेकिन कर्मचारियों का यह जांच नहीं होता है. इस पर एमडी ने कहा कि हार्ट व कैंसर की जांच कर्मचारियों को भी हो, यह कोशिश होगी. टीएमएच के जीएम डॉ राजन चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है. इसकी भी शुरुआत करने की दिशा में हम लोग विचार कर रहे है.

भारत सरकार के हर कदम के मुताबिक, बदलाव कर रही है कंपनी
टाटा स्टील के माइंस के नेता संतोष महतो ने भी सवाल उठाया. इस दौरान संतोष महतो ने कहा कि भारत सरकार के हर कदम के मुताबिक, बदलाव किया जा रहा है. एफडीआइ जहां तक लाने की बात है तो उसका भी आकलन किया जा रहा है. हर दिन नये बदलाव हो रहे है. आर्थिक बदलावों पर नजर रखते हुए यह कोशइश हो रही है कि उसके अनुसार काम किया जाये ताकि कंपनी को भी लाभ हो सके.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग
खबर

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

October 5, 2026
jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत
खबर

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

October 5, 2026
jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

October 5, 2026
Next Post
जमशेदपुर लव जेहाद : जुगसलाई से नाबालिग का अपहरण के बाद हमले में दो मामला दर्ज, पुलिस तैनात, घटना के 4 दिनों बाद भी नाबालिग की बरामदगी नहीं, अब बिगड़ गया है मामला

जमशेदपुर लव जेहाद : जुगसलाई से नाबालिग का अपहरण के बाद हमले में दो मामला दर्ज, पुलिस तैनात, घटना के 4 दिनों बाद भी नाबालिग की बरामदगी नहीं, अब बिगड़ गया है मामला

जमशेदपुर में भगवान गणेश की वंदना, बाला गणपति विलास का 101 वां महोत्सव शुरू

जमशेदपुर में भगवान गणेश की वंदना, बाला गणपति विलास का 101 वां महोत्सव शुरू

POLITICAL CONFIDENCE : विरोधियों को तमाचा, जमशेदपुर पश्चिम का सरयू राय ने अपना चुनावी सह जनसंपर्क कार्यालय खोला

POLITICAL CONFIDENCE : विरोधियों को तमाचा, जमशेदपुर पश्चिम का सरयू राय ने अपना चुनावी सह जनसंपर्क कार्यालय खोला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 5th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अक्टूबर 2026

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

jamshedpur agrasen jayanti-अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 6 अक्तूबर को होगा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

jamshedpur agrasen jayanti-अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 6 अक्तूबर को होगा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

jamshedpur teachers samman samaroh-शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान में जुटी भारी भीड़, सभी शिक्षकों का हुआ सम्मान, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 21फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर नहीं, 60 फीसदी के पास जमीन तक नहीं,सरयू राय ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के आंकड़े रखे, बोले- नींव कमजोर होगी तो नई शिक्षा नीति क्या करेगी, कुलपतियों ने भी माना कि गुरु-शिष्य संवाद में आई कमी, स्कूलों और शिक्षकों पर देना होगा विशेष ध्यान

Jamshedpur rural ucil diamond jubilee : यूसिल के डायमंड जुबिली समारोह में कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा, आंध्र प्रदेश के कन्नम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुलासाईं में खुलेंगी नई माइंस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News