जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास चार दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर में है. उधर मुख्यमंत्री रघुवर दास परिवार सहित महानवमी का पूजन कर माता रानी से आशीर्वाद मांगा. इस मौके पर 501 कन्याओं को भोजन कराकर राज्य में खुशहाली कायम हो इसकी कामना की. वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए राज्य की जनता से बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाने के लिए सहयोग करने की अपील की. और कहा नारी शक्ति देश की शक्ति है.



