
चाईबासा : Lockdown : लॉकडाउन में भी ओड़िशा के जाजपुर से 200 किलोमीटर पैदल चल कर 22 मजदूर जगन्नाथपुर के गुमरिया गांव पहुंचे। जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय को गुमरिया गांव से सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर स्कैनिंग करयी. सभी को बुनियादी विद्यालय जैतगढ़ में क्वारंटाइन किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 22 लोगों के ओड़िशा से आने की सूचना मिली है। सभी की स्कैनिंग करा कर 14 दिनों के लिए जैतगढ़ में रखा गया है। लौटनेवालों में जगन्नाथपुर स्थित गुमरिया गांव के 21 एवं भनगांव रामोसाई निवासी एक मजदूर शामिल है.

बताया गया है कि कि वे 3 दिन पैदल चलकर बिस्कुट आदि खाकर अपने गांव करीब 200 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे हैं। वहां पर रोजगार बंद हो गया, जितना पैसा था वो भी खत्म हो गया और कहीं से कोई सुविधा नहीं मिलने का कारण वे लोग पैदल ही गांव लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि ओड़िशा सरकार के द्वारा किसी प्रकार की उन लोगों को सुविधा नहीं दी गई। इस कारण वे लोग वहां से पैदल ही आए हैं। अगर सरकार के द्वारा खाद्यान्न आदि की सुविधा दी जाती तो हम लोग वहीं रहते। मजदूरों ने बताया कि वे जाजपुर में करीब 3 साल से रहकर मजदूरी कर रहे थे।








