
जमशेदपुर : टाटा स्टील में बुधवार को तबादला किया गया. इसके तहत कंपनी के मिल्स मैकेनिकल मेंटनेंस के मैनेजर मैकेनिकल मेंटेनेंस आइएल 5 राकेश कुमार को एचएसएम मिल्स मैकेनिकल मेंटनेंस के सप्लाइ एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. इसके अलावा नोवामुंडी आयरन माइंस के आइएल 5 स्तर के अधिकारी सक्षम सिंह तोमर को टाटा स्टील भूषण स्टील में भेजा गया है. तीन साल के लिए उनको भेजा गया है. वे स्टडी लीव में थे, जिसके बाद वे योगदान दिये. वे साहिबाबाद के लोकेशन से कामकाज संभालेंगे. इसके अलावा सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस सुशील कुमार त्रिपाठी को इंटरव्यू के आधार पर प्रोमोशन दिया गया है. नको हेड प्रोजेक्ट कैपिटल प्लानिंग बनाया गया है. वे आइएल 3 स्तर पर प्रोमोट किये गये है. इसी तरह टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के दो एचओडी की रिपोर्टिंग बदली गयी है. इसके तहत चीफ कंसल्टेंट और एचओडी गाइनिक डॉ विनिता सिंह को चीफ मेडिकल इंडोर सर्विसेज डॉ श्रीधर प्रधान को रिपोर्ट करने को कहा गया है. इसी तरह एचओडी व चीफ कंसल्टेंट रेडियोलॉजी डॉ सोमेन चक्रवर्ती की रिपोर्टिंग को बदली गयी है. उनको चीफ मेडिकल सपोर्ट सर्विसेज डॉ सुधीर मिश्रा को रिपोर्ट करने को कहा गया है.






