
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के खाली हुए एक सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ. मतदान में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. ट्यूब डिवीजन के एक सीट पीटी मिल के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया है, जिसमें रंजीत झा, सुधीर मैती और सतीश कुमार सिंह शामिल है. कुल 42 मतदाता है, जो मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. पीटी मिल के सुनील पांडेय के रिटायर होने के बाद यह सीट खाली हुआ है. मतदान कंपनी के भीतर ही हो रहा है जबकि मतगणना का काम टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में होगा. चुनाव पदाधिकारी सह टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह की देखरेख में यह मतदान हो रहा है.






