
Chakuliya : बहरागोड़ा और चाकुलिया प्रखंड में हर वर्ष ठंड के दिनों में प्रखंड और वन विभाग की ओर से गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी. परंतु इस वर्ष अब तक विभाग द्वारा गरीबों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इन दिनों रात में ठंड से गरीब परिवार ठिठुर कर रात गुजार रहे हैं. बाजार और ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं, जो खुले आसमान के नीचे पूरी रात गुजारते हैं. हर वर्ष विभाग द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलती थी.







