
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित मुस्लिम बस्ती में गुरुवार रात फायरिंग मामले में चार लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में मोहम्मद मसीर के बयान पर गोलमुरी हिंदू बस्ती निवासी शदाब खान, आजादनगर निवासी मो जिशान, साकची निवासी यर्जु और भालुबासा निवासी शेख नोमान को अभियुक्त बनाया है. इस मामले में पुलिस ने देर रात शेख नोमान को गिरफ्तार किया है, पुलिस उससे बाकी के साथियों के बारे में पुछताछ कर रही है. वहीं पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है. ज्ञात हो कि गुरुवार रात स्थानीय निवासी मसीर से नोमान की बहस हो गई थी. बहस होने के आधे घंटे के बाद नोमान अपने साथियों के साथ बस्ती में आया और दहशत फैलाने को लेकर हवाई फायरिंग कर फरार हो गया. स्थानीय लोगो ने मौके से 7.65 एमएम की पांच गोली का खोखा बरामद किया था जिसे पुलिस को सौंप दिया गया था.






