
Chakuliya : धालभूमगढ़ प्रखंड के मौहलीशोल गांव के पास संचालित हरीओम प्लांट के मालिक द्वारा सूचना दिये बगैर प्लांट को बंद कर दिया है. प्लांट बंद होने से मजदूरों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों ने प्लांट के मालिक द्वारा फाइनल सेटलमेंट नहीं करने से आक्रोशित मजदूर पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. मजदूरों ने बताया कि नवंबर माह का पारिश्रमिक भी बकाया है. मजदूरों ने कहा कि वे सभी कई वर्षो से प्लांट में मजदूरी करते आ रहे हैं. कम्पनी मालिक द्वारा न तो मजदूरों के साथ फाइनल सेटलमेंट किया गया और न ही उनके बीच पीएफ ही दिया गया है. मजदूर अपने हक की मांग को लेकर विगत 12 दिनों से कम्पनी गेट के बाहर आंदोलन कर रहे हैं. परंतु अब तक मालिक और मजदूरों के बीच किसी प्राकार का समझौता नही हुआ है. समाचार लिखे जाने तक मजदूर आंदोलन पर हैं. मौके पर मजदूर अर्जुन उस्ताद, प्रवीर साव, गुणाधर मंडल, निखिल दास, रवि उस्ताद, महेश राणा, दरोगा प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.






