
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के कांटाबनी गांव के ऊपर टोला में ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है. टोला में 30 परिवारों के बीच एक भी चापाकल या कुआं नही है. टोला की महिलायें दो-तीन किमी दूर स्थित स्कूल से पानी ढोकर लाती हैं. पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने मंगलवार को चाकुलिया के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय पहुंचकर विभाग के पदाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया और जल्द टोला में चापाकल लगाने की मांग की. महिलाओं ने कहा कि विभाग द्वारा जल्द टोला में चापाकल नही लगाया गया, तो टोला के सभी ग्रामीण विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे. इस दौरान भारती कर्मकार, आलोमनी मुर्मू, छीता मांडी, पार्वती मांडी, पार्वती मांडी, जासी मुर्मू, लक्ष्मी मुर्मू, धानी किस्कू समेत अन्य महिलायें उपस्थित थीं.







