
Chaibasa : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पिछले 18 नवंबर को शराब विक्रेता दीपक कुमार साही की गाड़ी में झपट्टा मार कर रुपये लूटने वाले चार अपराधियों को चक्रधरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस सबंध में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने चक्रधरपुर थाना काण्ड सं 157 / 19 दिनांक 18 . 11 . 2019 धारा-379 / 356 भादवि के उद्भेदन के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक चक्रधरपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया था. यह काण्ड वादी दीपक कुमार साहू द्वारा 18 नवंबर को अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध दर्ज कराया गया था. बताया गया था कि अज्ञात अपराधकर्मियों ने झपट्टा मारकर झोला में रखी शराब दुकान की दो दिन के बिक्री का कुल रकम 97000 रुपये, कुछ कागजात एवं मोबाइल छीनकर भाग गये थे. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बुधु पुरती उर्फ सुरेश पुरती सा-नगराबासा, थाना गंझारी, जिला-प सिंहभूम, चाईबासा के घर की तलाशी ली गई, तो काण्ड में लूटे गये कागजात एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया. अपने स्वीकारोक्ति बयान में बुध पुरती ने अपने अन्य 04 ( चार ) साथियों के साथ मिलकर शराब विक्रेता से रुपया रखा झोला छीनने की बात स्वीकार की. साथ ही उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर सोनुवा , तांतनगर एवं पण्ड्राशाली ओपी क्षेत्र में भी विगत एक वर्ष से लूट की घटना कारित करने की बात बतायी है. बुधु पुरती को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा गया है. बुधु पुरती उर्फ सुरेश पुरती सा-नगराबासा, थाना-मंझारी को गिरफ्तार किया गया. चाईबासा छापामारी दल में पुनि सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, परिपुअनि सौरभ कुमार ठाकुर, सअनि मो फखरूद्दीन व चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.







