
जमशेदपुर : टाटा स्टील के माइंस और कोलियरी को नेशनल सेफ्टी अवार्ड दिया गया है. सेफ्टी प्रैक्टिस का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह अवार्ड दिया गया. नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों यह अवार्ड दिया गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद थे. यह अवार्ड भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसके तहत जोड़ा इस्ट आयरन ओर माइंस को मेटल माइंस व मैकेनाइज्ड ओपेनकास्ट के लिए 2015 का अवार्ड, भेलटांड़ कोलियरी को 2015 के लिए कोल माइंस बिलो ग्राउंड विथ डिफिकल्ट माइनिंग, दिगवाडीह कोलियरी को 2016 का कोल माइंस बिलो ग्राउंड विथ डिफिकल्ट माइनिंग, सुकिंदा क्रोमाइट माइंस का 2016 का मेटल माइंस व मैकेनाइज्ड ओपेनकास्ट, जोड़ा वेस्ट आयरन एंड मैंगनीज माइन को 2016 का मेटल माइंस व मैकेनाइज्ड ओपेनकास्ट थिट मैनशिफ्ट और जोड़ा इस्ट आयरन ओर माइंस को 2016 का मेटल माइंस व मैकेनाइज्ड ओपेनकास्ट मैनशिफ्ट का यह अवार्ड दिया गया. यह अवार्ड झरिया के जीएम संजय राजोरिया, चीफ जेइइआइएम राजेश कुमार, चीफ माइनिंग सुकिंदा राजेश पटेल, जोड़ा के मैनेजर शुभ्रांशु शेखर मिश्रा, दिगवाडीह कोलियरी के हेड मनोज कुमार, भेलटांड कोलियरी के हेड वरुण बनर्जी, हेड सेफ्टी ग़जय कुमार ठाकुर ने यह अवार्ड हासिल किया.






