
Chakuliya : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को धालभूमगढ़ प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौदाशोली पंचायत स्थित आमाडुबी कला केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां की गतिविधियों से अवगत हुए. इस क्रम में उपायुक्त कला केन्द्र के कर्मियों एवं कलाकारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. आमाडुबी कला केन्द्र को और विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा क्या किया जा सकता हैं इस संबंध में उनके विचारों को जाना. आमाडुबी कला केन्द्र में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने पाटकर पेंटिग से बनाई गई कलाकृतियों का भी अवलोकन किया. उपायुक्त ने स्थानीय लोक संगीत को भी सुना. उन्होंने कलाकारों की प्रशंसा की. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, कलाकार मनोज, विजय तथा धालभूमगढ़ प्रखंड के कर्मचारी समेत अन्य उपस्थित थे.







