
चाईबासा : जमशेदपुर से चाईबासा जाने वाले टाटा-चाईबासा स्टेट हाइवे पर दो कार में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चाईबासा के टैक्स अधिवक्ता सुजीत कुमार बोस की मौत हो गई जबकि उनका एक साथी घायल हो गया. घायल उनका साथी चाईबासा के स्वीट इंडिया का मालिक है. यह हादसा टाटा-चाईबासा के स्टेट हाइवे के बीच केसरगड़िया और तलाई गांव के बीच हुआ.

बताया जाता है कि सुजीत कुमार बोस अपने साथी के साथ पटमदा स्थित हाथीखेदा मंदिर गए थे जहां से रात को दस बजे लौट रहे थे कि खड़ी एक अन्य कार में सुजीत की कार टकरा गई.

दोनो बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में से सुजीत बोस को तत्काल राजनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गम्भीर पाई गई, जहां से उनको टीएमएच रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि उनके साथ घायल का इलाज टीएमएच में चल रहा है.







