
रांची : झारखंड हाईकोर्ट में तीन नये स्थायी जजों की बहाली की गयी है. तीनों नये जस्टिस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. हाईकोर्ट में आयोजित एक सादे समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने तीनों जजों को शपथ दिलायी. शपथ लेने वाले जजों में जस्टिस अनुभा रावत चौधरी, जस्टिस राजेश कुमार और जस्टिस कैलाश प्रसाद देश शामिल है. इन जजों के आने के बाद झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई तेज हो सकेगी क्योंकि जजों की संख्या काफी कम थी. अब कुल जजों की संख्या 19 हो चुकी है.







