
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस पूरे एक्शन में गुरुवार को नजर आयी. इस जिले की सबसे मुख्य सड़क टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क के दोनों ओर बने सर्विस रोड के अतिक्रमण पर जिला पुलिस ने गम्भीरता दिखाते हुए आज सरायकेला एसडीपीओ ने औचक निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से दुकान लगाकर कारोबार कर रहे व्यवसाइयों को चेतावनी दिया. वहीं एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं और आम राहगीरों को परेशानी की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद आज सभी कारोबारियों को चेतावनी दिया गया है. उन्होंने बताया कि आगे अगर इनके द्वारा पुनः ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर दुकान लगाया जाएगा तो नियम सम्मत कार्रवाई होगी. वहीं जिला पुलिस की कार्रवाई देखकर व्यवसाइयों में हड़कंप मच गया.







