
Ghatshila : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत भादुवा पंचायत के तितलाकोचा ग्राम में आज सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन(SMAE) योजना अंतर्गत कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। इस पाठशाला का संचालन भुनेश्वर सिंह द्वारा किया गया। कृषक पाठशाला में SWI विधि द्वारा गेहूं फसल का प्रत्यक्षण किया गया। इस दौरान बीज उपचार, पौध से पौध की दूरी, लाइन से लाइन की दूरी व्यवस्थित करते हुए सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल का उपयोग किसान श्याम पद मानकी एवं संजय मानिकी के प्लॉट पर किया गया। इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।






